फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: त्योहार पर भी अंधेरे में डूबे शहर के कई मोहल्ले

Tue, 11 Mar 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के काला मंदिर मार्ग पर खंभे पर लगी खराब लाइट।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। होली पर्व नजदीक आने के साथ ही लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं। घरों की रंगाई-पोताई और सजावट की जा रही है। इसके उलट शहर के कई मोहल्लों में लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। मोहल्ले के लोगों ने वार्ड सभासद व नगर पालिका को समस्या से अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि त्योहार पर वार्ड क्षेत्र में रोशनी के लिए बल्ब लाइट मिलनी चाहिए, लेकिन अब तक मिली नहीं है। शहर के वार्ड-26 मोहल्ला साहूकारा में खंभों पर लगी कई लाइटें खराब हैं। लोगों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन ये सही नहीं कराई गईं। मोहल्ला काला मंदिर का भी यही हाल है।

फोटो : 23
बीते वर्ष जिलाधिकारी से शिकायत के बाद मोहल्ले में बंद पड़ी करीब 38 लाइटों को ठीक कराया था। इस वर्ष सिर्फ 10 लाइटें ही वार्ड में दी गई हैं, जो काफी कम है। त्योहार को लेकर प्रकाश व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। - पुष्पा उपाध्याय, सभासद वार्ड-26, मोहल्ला साहूकारा
विज्ञापन




फोटो : 24
होली पर हर गली में रोशनी होनी चाहिए। तमाम गलियों में लाइट के प्वाइंट खराब पड़े हैं। मेरे वार्ड में 10 नई लाइटों की जरूरत है। नगर पालिका की ओर से त्योहार पर अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। - शिखा वर्मा, सभासद वार्ड-19, मोहल्ला काला मंदिर

शहर के काला मंदिर मार्ग पर खंभे पर लगी खराब लाइट।संवाद

शहर के काला मंदिर मार्ग पर खंभे पर लगी खराब लाइट।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें