फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में भी कई स्थानों पर जलभराव

विज्ञापन
बीसलपुर पीलीभीत मार्ग के अर्जुनपुर मोड़ पर बह रहा बाढ़ का पानी।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में रविवार को दूसरे दिन भी कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी रही। पीलीभीत मार्ग के अर्जुनपुर मोड़ पर आधा मीटर तक बाढ़ का पानी बहने से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शनिवार को देवहा नदी में पानी पास किया गया था। पानी आते ही नदी का जलस्तर बढ़ गया, साथ ही खेतों में भर गया। संभावित खतरे की आशंका में कई गांवों के लोगों ने अपना जरूरी सामान छतों पर रखना शुरू कर दिया। फिलहाल बाढ़ का पानी पीलीभीत मार्ग के अर्जुनपुर मोड़ पर बहने लगा है।
अर्जुनपुर, दुवहा, हीरापुर, अहिरवाड़ा, रंपुरा, नगरिया, नौगवां, फतेहपुर, कर्रखेड़ा, चुटकुना, नवदिया भगत, कितनापुर, नवदिया सितारगंज, कंधरापुर, खांडेपुर, रढ़ैता, मोहम्मदपुर भजा, मीरपुर वाहनपुर, राजूपुर, भौरूआ, मुसेली, कासिमपुर, अमरा करोड़, नसरुल्लापुर, किशनी, पटनिया, चौसर हरदोपट्टी, हेतमनगला आदि गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग से कासिमपुर जाने वाले मार्ग, बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग से अर्जुनपुर जाने वाले मार्ग, बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग से कर्रखेड़ा जाने वाले मार्ग, बीसलपुर- रंपुरा मार्ग से कर्रखेड़ा जाने वाले मार्ग, बीसलपुर- खुदागंज मार्ग से खांडेपुर जाने वाले मार्ग, बीसलपुर- खुदागंज मार्ग से अहिरवाड़ा जाने वाले मार्ग, बीसलपुर-बरेली मार्ग से कंधरापुर जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी बह रहा है। इस वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोग देवहा नदी के जलस्तर पर लगातार निगाह रखे हैं। इस बावत तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि अभी बाढ़ के पानी से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। देवहा नदी के जलस्तर पर लगातार निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें