फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माध्यमिक शिक्षा के विद्यार्थियों को सशक्त बनाएगा मनोदर्पण एप

विज्ञापन
विज्ञापन
नए शैक्षिक कैलेंडर में माध्यमिक शिक्षा में लागू की प्रक्रिया, डीआईओएस ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

पीलीभीत। नए शैक्षिक सत्र में माध्यमिक शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए मानसिक दबाव और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है। इस तनावपूर्ण माहौल में विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिक संबल प्रदान करने के लिए शिक्षा विभाग का मनोदर्पण एप इस बार एक उम्मीद की किरण बनकर उभरेगा। जिले के सैकड़ों विद्यार्थी इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का लाभ उठाकर भय, घबराहट और असमंजस की स्थिति से सफलतापूर्वक बाहर निकलेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र के कैलेंडर में मानो दर्पण एप के माध्यम से छात्रों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराकर उन्हें एप से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के नजदीक आते ही विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की कमी और कॅरिअर को लेकर अत्यधिक तनाव उत्पन्न हो जाता है। मानना है कि परीक्षा का डर छात्र की योग्यता पर हावी हो सकता है। इसी चुनौती से निपटने के लिए शिक्षा विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। मनोदर्पण एप के माध्यम से छात्र गोपनीय तरीके से काउंसलर्स से जुड़ सकते हैं। यहां उन्हें न केवल शैक्षणिक बल्कि व्यक्तिगत और मानसिक समस्याओं के समाधान के लिए भी सही मार्गदर्शन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले इस तरह की डिजिटल सहायता छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करने में अत्यंत सहायक है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे बिना किसी संकोच के इस एप का लाभ उठाएं और तनावमुक्त होकर अपनी परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें