फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनका जिले की जनता को 26 साल से ठग रही

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की अब तक रहीं सरकारों ने किसानों के हितों में कोई कार्य नहीं किया। अब चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन 23 दिसंबर के मौके पर वह किसानों की पार्टी की घोषणा दिल्ली में करके सरकारों की नींद उड़ा देंगे।
विज्ञापन

वह रविवार को खस्ताहाल बरेली-हरिद्वार नेशनल हाहवे के निर्माण की मांग को लेकर फरदिया चौराहे पर संगठन द्वारा पिछले 11 दिनों से चलाए जा रहे धरने को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व क्षेत्र के तमाम किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने आगे कहा कि मेनका गांधी ने जिले की जनता को 26 सालों से विकास के नाम पर ठगा है। केंद्र व प्रदेश की किसान विरोधी सरकारें किसानों को लूटने में लगी हैं। किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा। उनके प्रयासों पर हुए हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जा रहा है। उल्टे सरकार किसानों को दिए जाने वाला ब्याज माफ कर मिल लॉबी को लाभ दे रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ब्याज 1304 करोड़ रुपया दिलाने को वह हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और वह हर हाल में ब्याज दिलवाकर रहेंगे। नेशनल हाइवे पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को जोड़ने वाला यह मार्ग पीलीभीत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकारें इसका श्रेय लेने के चक्कर में निर्माण नहीं होने दे रहीं। कमोवेश यही हाल शहर में नौगवां क्रासिंग पर स्वीकृत ओवरब्रिज का है।
विज्ञापन

वीएम सिंह ने कहा कि हाइवे निर्माण के लिए प्रशासन ने उनसे दो महीने की मोहलत देने का प्रस्ताव रखा था। जिसे सभी से स्वीकार कर लिया है। इस पर उन्होंने धरना स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा कि यदि दो माह में काम शुरू नहीं हुआ तो पहली नंबर से धरना पुन: शुरू किया जाएगा।
संगठन के जिला संयोजक यूसुफ मलिक, जिलाध्यक्ष श्रवणदत्त सिंह, सर्वदत्त सिंह, मस्सा सिंह ने भी संबोधित किया।  इस मौके पर यहां मुनीश गंगवार, श्रीकृष्ण वर्मा,  मोहम्मद नाजिर, अजमद हुसैन, भोजराज, ग्यासुद्दीन, मिथलेश कुमारी, कुलदीप सिंह, मस्सा सिंह, नत्थूलाल रंजीत सिंह, अमृतपाल, सर्वजीत, सतनाम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

किसानों से दिल्ली पहुंचने का किया आह्वान
अमरिया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया एवं पूर्व विधायक वीएम सिंह ने कहा कि 23 दिसंबर को दिल्ली में किसानों की पार्टी की वह घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि 22 साल के अपने राजनीतिक जीवन में 20 साल उन्होंने पीलीभीत की जनता के लिए दिए हैं। वह चाहेंगे कि इस जिले इतने लोग उस दिन दिल्ली पहुंच जाए कि भीड़ देख केंद्र व प्रदेश की सरकारें हिल जाएं।

दिल्ली तक जाने का ये बताया गणित
अमरिया। वीएम सिंह ने कहा कि वह किसानों की पार्टी की घोषणा 23 दिसंबर को करेंगे। अपने संघर्ष से वह हर किसान को हजारों का लाभ मिल मालिकों से दिला चुके हैं। यदि प्रति किसान 50 रुपये भी आपस में चंदा कर लें तो हजारों बसें कर लोग दिल्ली पहुंच जाएंगे।

धर्म-जाति पर दिया वोट, इसलिए नहीं विकास
वीएम सिंह ने कहा कि सियासी पार्टियां अब तक धर्म-जाति के नाम पर जिले की जनता का वोट लेती रहीं और जिले की जनता भी उन्हें वोट देती रही। विकास व किसान समस्या के मुद्दे पर किसी ने वोट नहीं दिया, इसी लिए सरकार व उनके नुमाइंदे भी न तो विकास की सोचते हैं न ही किसानों के हितों की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें