अमृतसर में सड़क हादसे का शिकार हुए थाना क्षेत्र के गांव ज्योहरा
कल्यानपुर निवासी 18 वर्षीय सचिन गंगवार का शव पहुंचने पर उसके घर में
कोहराम मच गया। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
गांव ज्योहरा
कल्यानपुर निवासी जयपाल गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र सचिन और गांव का
सोनू अमृतसर स्थित स्वामी सत्यानंद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी में होटल
मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे थे।
शुक्रवार को हॉस्टल से दोनों छात्र बिहार
निवासी अपने साथी छात्र के साथ बाइक पर कहीं जा रहे थे। डिवाइडर से बाइक
टकराने पर सचिन की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि उसके दोनों साथी घायल हो गए।
पोस्टमार्टम के बाद रविवार को सुबह उसका शव घर पहुंचा। उसका शव देखते ही
मां सुनीता गंगवार और बहन पूनम रोने-चिल्लाने लगी। आसपास के लोगों ने विलख
रहे परिवार वालों को ढांढस बंधाया। गमगीन माहौल में शव की अंत्येष्टि कर दी
गई।