फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में प्रबंधन के छात्र की मौत

Sun, 22 Nov 2015 10:39 PM IST
पीलीभीत/बरखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में सड़क हादसे का शिकार हुए थाना क्षेत्र के गांव ज्योहरा कल्यानपुर निवासी 18 वर्षीय सचिन गंगवार का शव पहुंचने पर उसके घर में कोहराम मच गया। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन


गांव ज्योहरा कल्यानपुर निवासी जयपाल गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र सचिन और गांव का सोनू अमृतसर स्थित स्वामी सत्यानंद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे थे।

शुक्रवार को हॉस्टल से दोनों छात्र बिहार निवासी अपने साथी छात्र के साथ बाइक पर कहीं जा रहे थे। डिवाइडर से बाइक टकराने पर सचिन की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि उसके दोनों साथी घायल हो गए।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद रविवार को सुबह उसका शव घर पहुंचा। उसका शव देखते ही मां सुनीता गंगवार और बहन पूनम रोने-चिल्लाने लगी। आसपास के लोगों ने विलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधाया। गमगीन माहौल में शव की अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें