फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाग में बाइक से पहुंचे तीन दबंग, मुफ्त में आम न देने पर युवक को मार दी गोली

Tue, 17 Jun 2025 12:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां मुफ्त में आम न देने पर दबंग ने बाग की रखवाली करने वाले युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में मुफ्त में आम न देने से बौखलाए दबंग ने मोहल्ला दुबे के एक बाग की रखवाली कर रहे युवक को गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मोहल्ला दुबे निवासी करन वाल्मीकि (26) पुत्र रामविलास वाल्मीकि ने बताया कि वह मंगलवार को सुबह लगभग 8:15 बजे मोहल्ले के बाहर स्थित आम के बाग की रखवाली कर रहा था। उस समय दो बाइकों पर सवार होकर तीन दबंग आए। उन्होंने उससे मुफ्त में आम मांगे। करन ने आरोपियों से कहा कि जब बाग मालिक आ जाएंगे तभी उनसे अनुमति लेकर उन्हें आम दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- UP: 'हनीमून पर मेरा हश्र भी...', पत्नी की करतूत से सदमे में पति, थाने में रोकर बोला- शुक्र है जिंदा हूं
विज्ञापन


इस बात पर आरोपी युवक उससे भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर एक दबंग ने करन पर गोली चला दी। गोली करन के बायें हाथ में लगी। गोली लगते ही करन जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। उसके बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर काफी भीड़ लग गई। करन के परिजन भी आ गए थे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

कोतवाल ने दर्ज किए बयान 
कोतवाल संजीव शुक्ला ने स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर घायल करन के बयान दर्ज किए। हालत गंभीर होने पर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल ने बताया अभी इस संबंध में कोई  तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर भी जाकर लोगों से जानकारी जुटाई। करन के अनुसार दो आरोपी मोहल्ला दुबे के रहने वाले हैं। तीसरा अज्ञात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें