फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती के मंगेतर को भेजे आपत्तिजनक फोटो, युवक की करतूत से टूटा रिश्ता

Sat, 21 Mar 2026 03:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में एक युवक की करतूत से युवती का रिश्ता टूट गया। आरोपी ने युवती के मंगेतर को आपत्तिजनक फोटो भेज दिए। इस पर मंगेतर ने शादी से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में युवक ने अपने साथी की मदद से युवती के मंगेतर के इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो भिजवा दिए। इससे युवती का रिश्ता टूट गया। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कस्बा अमरिया निवासी एक व्यक्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री का विवाह दो माह पूर्व एक गांव निवासी युवक के साथ तय किया था। आरोप है कि बहेड़ी (बरेली) के ग्राम आदलपुर निवासी सुभाष ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उनके होने वाले दामाद को इंस्टाग्राम पर बेटी के आपत्तिजनक फोटो और संदेश भेजे।

आरोपी की इन हरकतों के चलते उसकी बेटी का रिश्ता टूट गया। साथ ही परिवार को सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी एक बार रिश्ता तुड़वा चुका है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें