फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पीलीभीत की महिला से बरेली में दुष्कर्म, युवक ने धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया

Thu, 30 Apr 2026 06:14 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र निवासी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने क्षेत्र के ही युवक पर तीन बीघा जमीन दिलाने का झांसा देकर बरेली के नवाबगंज में किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का भी दबाव बनाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ग्राम कुकरीखेड़ा निवासी इरशाद अंसारी उर्फ नन्हे ने उसे तीन बीघा जमीन दिलाने का लालच दिया। वह 22 अप्रैल को बरेली के नवाबगंज क्षेत्र स्थित गंगवार कॉलोनी के एक किराये के मकान में ले गया। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने उस पर पति से तलाक लेने, धर्म परिवर्तन करने और निकाह करने का दबाव बनाया। 

परिवार को दी जान से मारने की धमकी 
पीड़िता का आरोप है कि 22 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और पति को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद दोनों मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी कमरे में ताला लगाकर फरार हो चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नकदी और दस्तावेज भी ले गया आरोपी 
मकान मालिक की मौजूदगी में ताला तोड़कर जब अंदर देखा गया तो महिला के 25 हजार रुपये नकद, गहने, बीमा बांड, मार्कशीट, आयुष्मान कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य जरूरी दस्तावेज गायब मिले। आरोप है कि आरोपी यह सामान भी अपने साथ ले गया। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी शादी का झांसा देकर उससे 50 हजार रुपये और सोने के आभूषण ले चुका है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें