हादसा शनिवार रात करीब नौ बजे पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर अलियापुर मजार के पास हुआ। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोबल पतिपुरा निवासी दिनेश कुमार (28) अपने छोटे भाई विनय कुमार (20) के साथ रुद्रपुर (उत्तराखंड) से बाइक से घर लौट रहे थे। अलियापुर मजार के पास सामने से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीसलपुर के सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाली ट्रैक्टर-ट्राली की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।