पूरनपुर। असम हाईवे किनारे मिले अचेत व्यक्ति को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
असम हाईवे पर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप शुक्रवार को अचेत पड़े 42 वर्षीय व्यक्ति की सूचना पर पुलिस उसे सीएचसी लाई। अचेत व्यक्ति घटना और अपने बारे में स्वास्थ्य कर्मियों को कोई जानकारी नहीं दे सका। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए टीम लगाई गई है। संवाद