फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राशन कार्ड से बेटे का नाम काटने की बात पर भड़का युवक, पूर्ति निरीक्षक की पिटाई

Fri, 27 Nov 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। राशन कार्ड से बेटे का नाम कटवाने पहुंचे एक युवक ने नियमों का हवाला देने पर पूर्ति निरीक्षक की पिटाई की। आरोप है कि युवक ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मामले में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर अमरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरिया में तैनात पूर्ति निरीक्षक मोहम्मद अनस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 नवंबर को वह आपूर्ति कार्यालय में मौजूद थे। दोपहर करीब ढाई बजे ग्राम हररायपुर निवासी मुकेश कुमार कार्यालय पहुंचा। उसने अपने बेटे का नाम राशन कार्ड से कटवाने के लिए आवेदन दिया। कारण पूछने पर उसने बताया कि उसके बेटे की सरकारी नौकरी लग गई है। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने नियमानुसार बेटे का नाम अलग से काटने के बजाय पूरा राशन कार्ड निरस्त कराने की बात कही।
आरोप है कि यह सुनते ही मुकेश कुमार भड़क गया और आवेदन पत्र छीनने का प्रयास करने लगा। विरोध पर उसने पूर्ति निरीक्षक का मोबाइल फोन छीन लिया और गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। किसी तरह उन्होंने अन्य कर्मचारियों को जानकारी देकर बुलाया, इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें