फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर-बरेली मार्ग पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक गंभीर घायल

Fri, 22 Aug 2025 03:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बरेली मार्ग पर भड़रिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात हादसा हो गया। यहां बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में बीसलपुर-बरेली मार्ग पर पैदल घर जा रहे गांव भड़रिया निवासी बुजुर्ग को बाइक से टक्कर लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भी गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भड़रिया निवासी मोहम्मद तसलीम ने बताया कि उनके पिता मोहम्मद हनीफ (60) बृहस्पतिवार को देर रात नगर से पैदल गांव आ रहे थे। रास्ते में बरेली हाईवे के भड़रिया मोड़ पर पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक गांव वेदखेड़ा निवासी नेतराम भी घायल हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

सूचना मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मोहम्मद हनीफ की मौत हो गई। मृतक के पुत्र मोहम्मद तसलीम, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद शाकिर का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें