पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में बंडा-बीसलपुर मार्ग पर गुरुवार रात पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे बिलसंडा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिलसंडा क्षेत्र के गांव मार निवासी बुद्धसेन (40 साल) देर शाम सामान खरीदने के लिए बिलसंडा गया था। देर रात गांव लौटते समय बंडा-बीसलपुर रोड पर पहुंचते ही अचानक मार्ग पर आई पिकअप ने साइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को बिलसंडा सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। बिलसंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।