पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव आम के बाग में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक मौके पर तमंचा और कारतूस मिले हैं। मृतक युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर स्थित आम के बाग में सोमवार सुबह अचानक गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए।लहूलुहान हालत में युवक का शव पड़ा था। बाग में पड़े शव के पास तमंचा और कारतूस भी मिले। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और कोतवाल सत्येंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पुलिस को युवक की जेब से तीन जिंदा कारतूस मिले, जबकि एक खोखा मौके से बरामद हुआ। तमंचा और कारतूस पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।