फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पत्नी के ससुराल जाने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर की खुदकुशी

Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पत्नी के ससुराल जाने से मना करने पर बिहार के युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव कुर्रैया हाल्ट पर मिला। उसकी जेब से मैलानी से पीलीभीत का टिकट और जहर की पुड़िया निकली। सूचना पर पहुंची सेहरामऊ उत्तरी थाना पुलिस ने युवक के परिजन को घटना की जानकारी मोबाइल फोन पर दी।
विज्ञापन

शनिवार को कुर्रैया हाल्ट पर युवक को शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के बाद पता चला कि बिहार के नालंदा का मुनेश (25) और कुर्रैया की एक विधवा जयपुर में मजदूरी करते थे।
दोनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते डेढ़ साल पहले शादी कर ली थी। उसकी पत्नी के तीन बच्चे हैं। शादी के बाद मुनेश कुर्रैया आकर रहने लगा था। साथ ही जयपुर दोनों मजदूरी करने जाते थे। मुनेश अपनी पत्नी पर घर चलने का दबाव कई दिनों से बना रहा था। पत्नी हर बार बहाने कर मना कर देती थी। शुक्रवार को ससुराल चलने को लेकर उसका विवाद हो गया था। इसके बाद मुनेश घर से चला गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह हाल्ट पर उसका शव मिला। सीओ विधि भूषण मौर्य का कहना है कि मृतक की जेब से जहर की पुड़िया बरामद हुई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें