फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छात्राओं को किए अश्लील इशारे, हवालात से लंगड़ाते निकला आरोपी, बोला- माफ कर दो, गलती हो गई

Tue, 18 Aug 2026 06:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के जहानाबाद में छात्राओं को अश्लील इशारे करने के आरोपी अहमद नवी को गिरफ्तार किया गया है। एक छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में छात्राओं से अश्लील इशारे और फब्तियां कसने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर छात्राओं के आसपास बाइक घुमाने का भी आरोप है। एक छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी हवालात से लंगड़ाते हुए निकला और कान पकड़कर माफी मांगी। पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


थाना जहानाबाद क्षेत्र के निवासी एक ग्रामीण ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी मंगलवार सुबह अपनी सहेलियों के साथ क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान बिलई हाईवे के पास पसियापुर निवासी अहमद नवी (25 वर्ष) ने छात्राओं के साथ अश्लील इशारे किए और फब्तियां कसीं। आरोप है कि युवक बाइक से छात्राओं के आसपास चक्कर लगा रहा था। इससे छात्राएं असहज हो गईं। मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा के पिता ने जहानाबाद थाने में सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अहमद नवी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाने परिसर में लंगड़ाते दिखा आरोपी
शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पकड़ लिया। उस पर सख्ती की गई। कुछ समय बाद आरोपी थाना परिसर में लंगड़ाते हुए हाथ जोड़कर गलती की माफी मांगता हुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट और जिलाबदर की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें