जिले के नोडल अधिकारी एवं परिवहन आयुक्त के रविंद्र नायक दो दिवसीय दौरे पर देर सायं पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने गांधी सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान बाढ़ से बचाव और नगरपालिकाओं में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को किए गए प्रयासों की जानकारी ली।
कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में हुई बैठक में डीएम ने विकास कार्यों की जानकारी दी और समग्र गांव में चल रहे कार्यों से अवगत कराया। इसके बाद परिवहन आयुक्त ने विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की और नदियों की स्थिति की जानकारी ली। बरसात के समय शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को नगरपालिका और नगर पंचायतों में किए जा उपायों के बारे में जाना। साथ ही ओवर हैड टैंकों की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह की कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। बैठक में एसपी जेके शाही, एडीएम अजयकांत सैनी, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीडीओ, उपनिदेशक कृषि एके सिंह, पीडी आरबी भास्कर, उपायुक्त मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, डीपीआरओ वीपी सक्सेना, डीपीओ राजकपूर सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।