फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजहार-ए-प्यार कीजिए...पर संभलकर

Sat, 13 Feb 2016 11:00 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार के इजहार का पर्व वैलेंटाइन-डे रविवार को है। यदि आप होटल, रेस्टोरेंट या फिर पार्क में प्यार का इजहार करने जा रहे हों तो जरा संभलकर जाइए। कहीं ऐसा न हो कि आप को शर्मिंदा होने के साथ ही पुलिस का कोपभाजन बनना पड़े। पुलिस की पार्कों, होटलों पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन

वैलेंटाइन-डे पर शहर के पार्कों, होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। सार्वजनिक स्थलों पर प्रेमी युगलों पर कई संगठनों की भी टेढ़ी निगाह रहती है, सो प्रेमी युगल इन संगठनों के कोप से बचने का रास्ता भी तलाश रहे हैं। पुलिस जानती है कि वह वेलेंटाइन-डे पर प्रेमी युगलों के मिलन पर थोड़ी बहुत सख्ती तो कर सकती है, लेकिन पूरी रोक उसके बस की नहीं है। इसलिए पुलिस भी सांप मर जाए और लाठी भी न टूटे का रास्ता तलाश रही है। बहरहाल बदलते सांस्कृतिक मूल्यों के दौर में कुछ युवा चुपचाप और कुछ खुलेआम अपने प्रेम का इजहार कर रहे हैं। इस दिन शिवसेना और बजरंग दल के लोग इन्हें रोकने का प्रयास करते हैं, जिससे कई जगह हंगामा होने की आशंका रहती है। इसके लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया डेढ़ सेक्सन पीएसी, पांच दरोगा और 10 सिपाही पुलिस लाइन से तैनात किए गए हैं। यह पुलिसकर्मी होटलों और रेस्टोरेंट पर खास निगाह रखेंगे। इंस्पेक्टरों को शहर के पार्कों आदि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई इस दौरान आराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। शहर समेत आसपास के इलाकों में लव प्वाइंट चिन्हित किए हैं। इन प्वाइंटों पर महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें