फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुष्य नक्षत्र पर बाजार में भीड़, आठ करोड़ के व्यापार का अनुमान

विज्ञापन
पीलीभीत में एक शोरूम पर आभूषण की खरीददारी करते लोग।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पुष्य नक्षत्र को लेकर बृहस्पतिवार को बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान करीब आठ करोड़ का व्यापार हुआ। सर्वाधिक खरीदारी सराफा बाजार में हुई। हालांकि ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रानिक बाजार में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र होने के चलते बाजार में दिनभर रौनक बनी रही है। लोग सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचने लगे। शुभ दिन होने के चलते लोगों ने नए काम शुरू करने के साथ ही ज्वैलरी, बाइक और इलेक्ट्रानिक सामान खरीदा।
व्यापारियों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों पर सजावट के विशेष प्रबंध किए थे। लोगों ने शुभ मुहूर्त में पहुंचकर बाजार में खरीदारी की।

सराफा बाजार में हुआ तीन करोड़ का व्यापार सराफा एसोसिएशन के महामंत्री शैली अग्रवाल ने बताया कि पुष्य नक्षत्र के चलते बाजारों में जमकर भीड़ रही। सराफा बाजार में करीब साढ़े तीन करोड रुपये का व्यापार हुआ। उम्मीदों के अनुसार व्यापार हुआ। शुक्रवार को दिन में एक बजे तक शुभ मुहूर्त होने के चलते व्यापार और बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
ऑटोमोबाइल में भी चार करोड़ का व्यापार
पुष्य नक्षत्र के चलते ऑटो मोबाइल बाजार में भी जमकर खरीदारी हुई है। व्यापारी सौरभ अग्रवाल ने बताया कि उनके शोरूम पर 40 बाइकों की बुकिंग हुई। जबकि आठ से अधिक बाइकों की बिक्री हुई। एक अनुमान के अनुसार जिले में ऑटोमोबाइल का करीब चार करोड़ रुपये का व्यापार हुआ।
-
इलेक्ट्रानिक बाजार भी चमका
शुभ मुहूर्त के चलते लोगों ने इलेक्ट्रानिक उपकरणों की भी जमकर खरीदारी की। व्यापारी नेता अफरोज जिलानी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिनभर बाजार में भीड़ रही। करीब एक करोड़ से अधिक के व्यापार का अनुमान है।

पीलीभीत में एक शोरूम पर आभूषण की खरीददारी करते लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें