पीलीभीत। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शहर सहित पूरे जिले में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
महर्षि वाल्मीकि सेना अटल की ओर से सुबह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल वाल्मीकि ने कार्यक्रम में आईं मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद शाम को नखासा से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
बीसलपुर। वाल्मीकि शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार की शाम नगर में आकर्षक झांकियां के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मोहल्ला दुबे के वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, डॉ. आंबेडकर, लव-कुश, श्रीराधा-कृष्ण, श्रीशिव-पार्वती, श्रीसीता-सीता की झांकियां आकर्षक ढंग से बग्गियों पर सजाई गईं। शोभायात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नेतृत्व पूर्व सभासद रामशरण वाल्मीकि ने किया। संवाद
....
बिलसंडा में हवन भी हुआ
बिलसंडा। बृहस्पतिवार की सुबह वाल्मीकि जयंती पर हवन भी हुआ। इसके बाद दोपहर भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि की झांकी, श्रीसीता राम की झांकियां भी शामिल रहीं। इस मौके पर डीके गुप्ता, आशीष सक्सेना, मोनू, राजेश और रामसेवक समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
-
अमरिया में सजाई गईं झांकियां
अमरिया। वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में वाल्मीकि मोहल्ले में सजावट की गई और झांकियां सजाई गई। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मक्खन लाल वाल्मीकि,महेंद्र वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, राजेंद्र वाल्मीकि, सर्वेश, विजय, अनिल वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, जितेंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद
बिलसंडा नगर में महार्षि वाल्मीकि की जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ करते विधायक विवेक वर्मा।स्
बिलसंडा नगर में महार्षि वाल्मीकि की जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ करते विधायक विवेक वर्मा।स्