फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई महर्षि कश्यप की जयंती

Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
जयंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
समाज की ओर से कराया गया एक कन्या का विवाह
कश्यप समाज की ओर से महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर एक कन्या का भी विवाह कराया गया।
शहर के एक बारात घर में महर्षि कश्यप सेवा समिति के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष दीननाथ ने महर्षि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कश्यप समाज को अपनी बुराईयां और आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सरकारी की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का भी आह्वान किया। सुरेश कश्यप ने कहा कि किसी भी समाज के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान हैं इसलिए हम सभी को दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई को छोड़कर अपने बच्चों को शिक्षित बनाने पर जोर देना चाहिए। इस मौके पर संस्था की ओर से एक कन्या को विवाह कराया गया। विवाहोपरांत सभी ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अनिल कश्यप, घनश्याम, महेंद्र कश्यप, राजेंद्र, बाबूराम, श्यामबाबू सहित कई लोग थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें