फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: स्कूटी सवार से टकराकर खाई में गिरी मजिस्ट्रेट की कार, मौके पर मची चीखपुकार

Wed, 03 Nov 2021 05:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

हादसा पीलीभीत रोड पर हाफिजगंज क्षेत्र में हुआ। मजिस्ट्रेट का चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और वह पलटते हुए खाई में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत से बदायूं जा रही पीलीभीत की न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सागर की कार बुधवार को सामने से आ रही स्कूटी सवार से टकरा गयी। हादसा पीलीभीत रोड पर हाफिजगंज क्षेत्र में हुआ। मजिस्ट्रेट का चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और वह पलटते हुए खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने कार को सीधा करके उसमें फंसी मजिस्ट्रेट निधि सागर और उनके चालक हरिकिशन को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल स्कूटी चालक यूसुफ को सीओ नवाबगंज ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें