फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर में मैगी समेत तीन के भरे नमूने

Fri, 05 Jun 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व मेें खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा, सुपरवाइजर नदीम खान ने नगर में छापेमारी की। छापा मार कार्रवाई के बाद सुपरवाइजर नदीम ने बताया कि नगर के संजय गांधी मार्ग से संजय एजेंसी से मैगी के, स्टेशन चौराहा पर लक्ष्मी एजेंसी से पारले बिस्कुट और राजू  फौजी की दुकान से पीके नमकीन के नमूने भरे गए। स्टेशन चौराहा पर बिक रहे सड़े फलों को फेंकवाया गया। साथ ही दुबारा सड़े फल की बिक्री होती मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। छापा मार कार्रवाई से कुछ व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें