फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पहुंचा पांच फिट लंबा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। नदी, तालाबों से बाहर निकलकर आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ की मौजूदगी लगातार जारी है। शुक्रवार को बिलसंडा क्षेत्र के गांव पितजिया में आबादी के निकट खेत में पांच फुट लंबा मगरमच्छ पहुंच गया। राहगीरों की मगरमच्छ पर नजर पड़ी तो शोर मच गया। ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। वहीं जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन दरोगा राकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। वन दरोगा ने बताया कि मगरमच्छ को कब्जे में लेकर जंगल क्षेत्र में उसके सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें