फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं बनीं मजाक

Tue, 19 Apr 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड परीक्षा के छठे दिन जिला समाज कल्याण अधिकारी ने दो परीक्षा केंद्रों पर पहली और दूसरी पाली में परीक्षार्थियों की जगह अन्य को परीक्षा देते पकड़ लिया। दोनों उत्तर पुस्तिकाओं को सील करने के साथ गलत तरीके से परीक्षा दे रही दो लड़कियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।  
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद के तत्वाधान में जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को पहली पाली में मौलवी, मुंशी और दूसरी पाली में आलिम, कालिम की परीक्षा हुई। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में पंजीकृत 1556 के सापेक्ष 1081 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 474 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने पहली पाली के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज न्यूरिया परीक्षा केंद्र पर छापेमारी की। उन्होंने मुंशी की एक परीक्षार्थी की आयु कम देखकर उससे प्रवेशपत्र मांगा। इस पर परीक्षा दे रही लड़की हड़बड़ा गई। प्रवेशपत्र पर लगा फोटो भी मेल नहीं खाया। सख्ती से पूछने पर लड़की ने अपनी खाला (मौसी) की जगह परीक्षा देने की बात बताई। उसने बताया कि वह कक्षा सात की छात्रा है। इस पर लड़की से उत्तर पुस्तिका लेकर सील कर दी। दूसरी पाली के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में छापेमारी कर यहां भी कामिल की परीक्षा दे रही एक लड़की को शक के आधार पर पकड़ लिया। पूछने पर लड़की ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन की जगह परीक्षा देने आई थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने केंद्र प्रभारी को उत्तर पुस्तिका सील करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें