पूरनपुर। बिना मान्यता संचालित मदरसे को जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने सील कर दिया। क्षेत्र के शेरपुर रोड महाराजपुर में गुल बेगम एजुकेशन नाम से संचालित मदरसा पर मंगलवार को जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और सीओ प्रतीक दहिया की मौजूदगी में छापा मारकर कार्रवाई की।
इस दौरान मदरसा संचालक की ओर से मान्यता संबंधित कागजात नहीं दिखाए गए। इस पर मदरसे को सील कर दिया गया। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने बताया कि नियम विरुद्ध तरीके से मदरसा संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। मामले की विधिक कार्रवाई के लिए पूरनपुर थाने में शिकायत दी जा रही है। संवाद