फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 13 से जिले के चार केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तारीख तय कर दी गई है। परीक्षा जिले के चार केंद्रों पर दो पॉलियों में कराई जाएगी। 501 परीक्षार्थी इसमें शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने संचालकों को दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उ.प्र. मदरसा बोर्ड के तहत मुशी, मौलवी (सेकेंड्री फरसी, अरबी और आलिम) और सीनियर सेकेंड्री फरसी, अरबी, कामिल और फाजिल की परीक्षाओं को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद जिले में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाना था। परीक्षा में इस बार जिले से 501 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए चार केंद्रों को तय कर रिपोर्ट भेजी गई थी। केंद्रों पर इसके बाद व्यवस्थाओं को लेकर पड़ताल की गई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के अलावा फर्नीचर आदि को दुरुस्त कराया गया था। अब बोर्ड की ओर से परीक्षा की समय सारणी जारी करते हुए 13 फरवरी से परीक्षाएं कराईं जाएंगी। परीक्षाएं 21 फरवरी तक दो पॉलियों में होंगी।
पहली पाली सुबह आठ से 11 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा अपरान्ह दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित सिंह ने बताया परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें