फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पोस्टर बनाकर दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

Sat, 15 Jul 2023 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विजेता छात्रा को सम्मानित करती अतिथि।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। इकरा पब्लिक इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने पोस्टर बनाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी सुवर्णा पांडे ने कन्या सुमंगला योजना हेतु पात्र छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सेंटर मैनेजर तृप्ति मिश्रा ने वन स्टॉप सेंटर में एक ही छत के नीचे मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तार छात्राओं को बताया। महिला थाना अध्यक्ष रीना सिंह ने हेल्पलाइन नंबर 1090,181, 1098, 1076 ,112 के बारे में छात्राओं को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें