मदरसा प्रबंधक एसोसिएशन ने पीलीभीत पहुंचे मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन
जैनुल शाजदीन से मुलाकात की और उन्हें समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपा।
उप्र
मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को पीलीभीत
पहुंचे। मंडी समिति गेस्ट हाउस पहुंचने पर मदरसा प्रबंधक एसोसिएशन के
प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात कर जिले के मदरसों पर चर्चा की और उन्हें
और बेहतर बनाने के लिए आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कामिल,
फाजिल की डिग्रियों को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अरबी फारसी उर्दू
विश्वविद्यालय लखनऊ व मौलाना मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर से
संबद्ध करने, मदरसा बोर्ड में अरबी फारसी व उर्दू जानने वालों को ही
नियुक्त करने, निस्बा मदरसों को अनुदान में वरीयता देने, परीक्षा केंद्रों
पर आने वाला खर्च विभाग से कराने व सर्वशिक्षा अभियान के तहत पूर्व की
भांति मदरसा अनुदेशकों को नियुक्त करने की मांग शामिल है।
चेयरमैन ने
उन्हें मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र अमल में लाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष दिलदार अहमद खां, असद खां, रईसुद्दीन
मंसूरी, साबिर अली रजवी सहित कई प्रबंधक शामिल रहे।
इस मौके पर जिला
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। पीलीभीत
में कुछ देर विश्राम के बाद वह न्यूरिया के एक निजी कार्यक्रम में शामिल
होने रवाना हो गए।