फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत के श्रद्धालुओं के लिए आज से शुरू होगी मां पूर्णागिरि स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रेलवे प्रशासन इज्जतनगर मंडल मां पूर्णागिरि मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ को देखते हुए एक जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से शुरू करने जा रहा है। यह स्पेशल सवारी गाड़ी 05305/05306 पीलीभीत-टनकपुर के बीच ही चलेगी। पीलीभीत के लोगों को अब मां पूर्णागिरि जाने में और आसानी होगी।
विज्ञापन

मेला स्पेशल 05305 पीलीभीत से 20:25 बजे चलेगी। खटीमा से 21:15 बजे और टनकपुर 21.50 बजे पहुंचेगी। वापसी में मेला स्पेशल 05306 टनकपुर से 22.30 बजे चलकर खटीमा 23.00 बजे और पीलीभीत 23.55 बजे पहुंचेगी। मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन अभी यात्रियों की उपलब्धता पर निर्भर रहेगा। जब तक यात्री मिलते रहेंगे ट्रेन का संचालन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें