पीलीभीत। रेलवे प्रशासन इज्जतनगर मंडल मां पूर्णागिरि मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ को देखते हुए एक जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से शुरू करने जा रहा है। यह स्पेशल सवारी गाड़ी 05305/05306 पीलीभीत-टनकपुर के बीच ही चलेगी। पीलीभीत के लोगों को अब मां पूर्णागिरि जाने में और आसानी होगी।
मेला स्पेशल 05305 पीलीभीत से 20:25 बजे चलेगी। खटीमा से 21:15 बजे और टनकपुर 21.50 बजे पहुंचेगी। वापसी में मेला स्पेशल 05306 टनकपुर से 22.30 बजे चलकर खटीमा 23.00 बजे और पीलीभीत 23.55 बजे पहुंचेगी। मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन अभी यात्रियों की उपलब्धता पर निर्भर रहेगा। जब तक यात्री मिलते रहेंगे ट्रेन का संचालन जारी रहेगा। संवाद