फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंदिरों में पूजी गई मां चंद्रघंटा, श्रद्धालुओं की लगी भीड़

Wed, 14 Oct 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के देवी मंदिर में भजन कीर्तन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में मां दुर्गा का दूसरा रूप मां चंद्रघंटा देवी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में माता रानी के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं शहर के कुछ देवी मंदिरों में भजन कीर्तन भी हुए। महिलाओं ने एकत्र होकर देवी मां के गीत गाए।
विज्ञापन

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र में नियमित ही श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न रूप व मां यशवंतरी की पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार को नवरात्र के दूसरे दिन सुबह छह बजे देवी मां की पूजा के लिए कपाट खुल गए। सुबह से ही श्रद्धालुओं को देवी दर्शन के लिए आना शुरू हो गया। हाथों में फूल, धूप-घी, प्रसाद, फल आदि लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर देवी मां की आराधना की। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां की आराधना की। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों में महिलाओं और बच्चों की भी अच्छी संख्या रही। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर दर्शन किए और अपनी मनोकामनाएं मांगीं। वहीं नवरात्र के चलते शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में भी भक्तों की चहल-पहल बढ़ गई है। शहर के कुछ मोहल्लों में महिलाओं ने देवी मां के गीत व छंद भजन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें