फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोमती उद्गम स्थल पहुंची लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम, किया अध्ययन

Sat, 28 Nov 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गोमती नदी के उद्गम स्थल और उसकी अविरल धारा को लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने शुक्रवार को माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल का दौरा किया। डॉ. वेंकटेश दत्त के नेतृत्व में पहुंची टीम ने नदी की भौगोलिक स्थिति, जलप्रवाह और धारा में आने वाले अवरोधों का अध्ययन किया। इस दौरान गोमती के उद्गम से लेकर आगे के प्रवाह क्षेत्र की स्थिति को समझने के साथ नदी के संरक्षण और धारा को निर्बाध बनाए रखने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन


टीम ने गोमती नदी के करीब 300 किलोमीटर के प्रवाह क्षेत्र के संदर्भ में अध्ययन किया। साथ ही उद्गम स्थल पर पानी की उपलब्धता, जल की गुणवत्ता और नदी की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। नदी के प्रवाह में आने वाली बाधाओं और जलधारा को प्रभावित करने वाले कारकों की जानकारी भी जुटाई गई। टीम ने उद्गम क्षेत्र की स्थिति को बेहतर बनाने और गोमती की धारा को अवरोधमुक्त रखने के पहलुओं पर भी चर्चा की।
इस दौरान एसडीएम पवन कुमार के अलावा गोमती ट्रस्ट से जुड़े निर्भय सिंह और योगेश्वर सिंह मौजूद रहे। टीम ने स्थानीय स्तर पर गोमती उद्गम स्थल से जुड़ी जानकारियां भी हासिल कीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें