फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, घर वालों का हंगामा

Thu, 08 Jan 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची महिला पुलिस प्रेमी युगल को महिला थाना ले आई। इधर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने किशोरी की मां की ओर से मोहल्ला नखासा निवासी उसके प्रेमी सैकी के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर प्रेमी युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शहर की एक किशोरी का मोहल्ले नखासा निवासी सैफी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को सैफी घर पर अकेला था। उसके घर वाले बाहर गए थे। इस पर किशोरी शाम प्रेमी के घर चली गई। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो घर वाले उसे ढूूंढते हुए सैफी के घर पहुंच गए। जहां किशोरी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। यह देख घर वालों ने किशोरी को पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई करने के साथ वहां जमकर हंगामा किया। मोहल्ले वालों की सूचना पर महिला सिपाही सुनगढ़ी पुलिस  के साथ मौके पर पहुंच गई। दोनों को हिरासत में लेकर महिला थाना लाई। उधर किशोरी के परिवार वालों ने सुनगढ़ी पुलिस में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने किशोरी की मां की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। महिला पुलिस के किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें