फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अमृत सरोवरों में बढ़ेगा कमल, ग्राम पंचायतें बनाएंगी कार्ययोजना

Fri, 25 Sep 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में अमृत सरोवरों की सुंदरता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर कमल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक कार्यालय की ओर से इस संबंध में सभी कार्यक्रम अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

श्रम रोजगार के उपायुक्त हेमंत यादव की ओर से पत्र में बताया गया है कि कभी पीलीभीत की पहचान तालाबों से हुआ करती थी, लेकिन वर्तमान में तालाबों की संख्या कम हो रही है। इसी को देखते हुए भारत सरकार के निर्देश पर भू-गर्भ जल सुधार के लिए मिशन अमृत सरोवर शुरू किया गया है। इसके तहत जिले के 76 तालाबों को विकसित कर अमृत सरोवर बनाया गया है।
पत्र में पर्यावरण सुधार एवं प्राकृतिक सुंदरता के हित में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने और अमृत सरोवरों में कमल को बढ़ावा देने का आग्रह किया गया है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला पर्यावरण समिति के सदस्य शिवम कश्यप की ओर से भी मांग की गई थी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पत्र का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें