फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा

Thu, 16 Jul 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जगन्नाथ यात्रा के दौरान वाद यंत्र बजाता युवक। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की 366 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा बृहस्पतिवार को पूरे धार्मिक उल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई। मोहल्ला मोहितशिम खां (चरक का कुआं) के महाप्रभु श्री जगन्नाथ धाम मंदिर से शुरू हुई यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग पर भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर पुष्पवर्षा की और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

रथयात्रा से पहले मंदिर में विधि-विधान से पूजन और भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद भगवान का रथ नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ। जैसे ही रथ यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारकर और पुष्प अर्पित कर भगवान का स्वागत किया। यात्रा महाप्रभु श्री जगन्नाथ धाम मंदिर से शुरू होकर कल्लूमल कमलेश्वर मंदिर, शरीफ खां चौराहा, झंडेवाला चौराहा, सक्तुमल की पाकड़, साहूकारा, जमुनी चौराहा, रंगीलाल का चौराहा, स्टेशन रोड, सुनगढ़ी चौराहा, काला मंदिर, लेखराज चौराहा, बजरिया, खूबचंद मंदिर, रघुवर सिंह की कोठी, लोहा मंडी, जेपी रोड और गौरीशंकर मंदिर होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
पूरे मार्ग पर भजन-कीर्तन, शंखनाद और जय जगन्नाथ के उद्घोष से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर विभिन्न प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे रथयात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि रथयात्रा के उपरांत आज शहर के अग्रवाल सभा भवन के प्रांगण संख्या एक में दोपहर 12 बजे से भगवान जगन्नाथ रसोई महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

जगन्नाथ यात्रा के दौरान वाद यंत्र बजाता युवक। स्रोत आयोजक

जगन्नाथ यात्रा के दौरान वाद यंत्र बजाता युवक। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें