फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानाबाद में डकैती, शहर व अमरिया में चोरी

Thu, 15 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
केस-1
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों का सिरसी गांव में डाका
परेवावैश्य। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसी में बुधवार की रात असलहों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर गृहस्वामी एवं उसके बेटे को बांधकर नकदी जेवरात सहित एक लाख का माल लूट लिया। बदमाश घर में बना खाना भी ले गए जिससे खाली बर्तन सुबह नहर पटरी पर पाए गए।
गांव निवासी लकड़ी ठेकेदार अनवार खां का मकान गांव के किनारे बना है और चारों ओर से खुला है। बुधवार की रात वह बरामदे में सो रहे थे जबकि उनका बेटा कमरे में सो रहा था। देर रात असलहों से लैस तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने सबसे पहले बरामदे में सो रहे अनवार को कब्जे में लेकर उन्हीं के तहमत से बांध दिया। इसके बाद उनके पुत्र को रस्सी से बांध कर कमरे में डाल दिया। पिता पुत्र को बांधकर बदमाशों ने तमंचे से धमकाकर पत्नी नसरीन बेगम के कुंडल उतरवा लिए और संदूक में रखी 30 हजार की नकदी लूट, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। जाते समय बदमाश घर में रखा खाना और फल भी ले गए। करीब आधे घंटे तक लूटपाट के बाद बदमाश उन्हें शोर न मचाने की धमकी देकर चले गए। डर के कारण काफी देर तक घर वाले खामोश रहे। इस बीच उधर से गन्ना लेकर जा रही ट्राली को देख सभी ने शोर मचाया। जिससे लोगों को घटना की जानकारी हुई। सुबह अनवार का मोबाइल घर से कुछ दूरी पर मिला और खाने के बर्तन नहर पटरी पर पड़े मिले। पीड़ित की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने बताया डकैती नहीं हुई है। बदमाश घर में रखी 30 हजार की नकदी चुरा ले गए हैं। तहरीर मिली है रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


केस-2
बल्लभनगर में बंद मकान से लाखों का माल उड़ाया
पीलीभीत। शहर की बल्लभनगर निवासी विष्ण गुप्ता हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जज हैं। उनके मकान की पहली मंजिल पर पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विवेक शर्मा और भूमितल पर नेशनल हाईवे के ठेकेदार अशोक परिहार रहते हैं। बुधवार को दिन में करीब डेढ़ बजे पूरा मकान बंद था और पशुचिकित्साधिकारी व ठेकेदार काम पर गए थे। इस दौरान एक कार से तीन युवक उनके घर पहुंचे। तीनों पहले मेनगेट और उसके बाद भूमितल पर ठेकेदार के कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। ठेकेदार के कमरे में ज्यादा कुछ न मिलने पर इसी कमरे के माध्यम से लॉबी में होते हुए जीने के माध्यम से छत पर पहुंचे और ऊपर रह रहे चिकित्साधिकारी के कमरे का ताला तोड़ा। बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी से नकदी व जेवरात सहित काफी सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी होने पर ठेकेदार एवं जज के पुत्र विपुल गुप्ता यहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी जिस पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह, महिला थाना एसओ गुड्डी गंगवार फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर ने बताया कि चिकित्साधिकारी अभी नहीं पहुंचे हैं जिससे कितना माल गया है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है और न ही इस मामले में अभी तक कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन


केस-3
करगैना में हजारों का माल उड़ाया
अमरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम करगैनापुल में बदमाशों ने एक घर से नकदी व जेवरात सहित हजारों का माल चोरी लिया। गृहस्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। करगैना निवासी ख्यालीराम ने बताया बुधवार को वह परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात में किसी समय चोर घर में घुसे और पांच हजार की नकदी, बर्तन सहित हजारों रुपये का सामान चुरा गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया चोरी की सूचना मिली है,  लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें