फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा नदी के घाट पर नाव की सवारी के लिए लगी लंबी लाइन

विज्ञापन
शारदा नदी पर नाव के इंतजार में लगी लाइन । स्रोत - साशल मीडिया
विज्ञापन
पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र की सवा लाख आबादी की आवाजाही के लिए दो नावों का संचालन होने के बाद भी मुसीबतें कम नहीं हो रहीं। अब नाव की सवारी के लिए लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। सोमवार को नाव का इंतजार करते लोगों का वीडियो वायरल हुआ। इसमें लोगों की परेशानी स्पष्ट दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

ट्रांस शारदा के लोगों के लिए शारदा नदी पर पक्का पुल न होना किसी अभिशाप से कम नहीं है। बारिश के दौरान लोगों का संपर्क भी कट जाता है। इसके बाद पैंटून पुल से ही काम चलता है। इस बार पैंटून पुल अब तक नहीं बन सका है। आवाजाही के लिए नावों का संचालन शुरू किया गया है। नावों का संचालन भी लोगों की मुसीबत कम नहीं कर पा रहा।
सोमवार को घाट का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें नाव की सवारी के लिए करीब आधा किलोमीटर तक दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी दिख रही है। नाव कुछ बाइकों को लादकर रवाना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें