पीलीभीत। जिले को लंबी दूरी की ट्रेनों के मिलने के साथ ही पड़ोसी जिलों से बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी की उम्मीद है। वहीं मैलानी-पीलीभीत रेलवे लाइन के दोहरीकरण से जिले को विकास के पंख लगने की भी आस है। इससे लोगों का रोजगार बढ़ेगा। केंद्रीय बजट में जिले के तमाम नागरिकों को बेहतर उम्मीदें दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि जिले की परिवहन सेवाएं पहले की अपेक्षा और बेहतर होंगी। वहीं रोडवेज बस अड्डा का निर्माण होने से यहां परिवहन सेवाएं सही हो सकेंगी। संवाद
फोटो: 18
केंद्रीय बजट में जिले की परिवहन सेवाएं बेहतर होने की उम्मीद है। बाहर रहकर अध्ययन करने वाले छात्रों को बेहतर परिवहन सेवाएं मिल सकेंगी।-शिवम गंगवार।
-
फोटो: 19
आने वाले बजट में लोगों को बेहतर उम्मीदें दिखाई दे रही है। पहले की अपेक्षा लोगों को रेल की बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। -राजेश कुमार।
फोटो: 21
जिले की परिवहन सेवाएं बेहतर होने से क्षेत्र का विकास होता है। ऐसे में परिवहन सेवाओं का बेहतर होना बेहद जरूरी है। आने वाले बजट में बेहतर उम्मीदें है।- आलोक गुप्ता।
फोटो: 22
जिले की रेल सेवाएं पहले की अपेक्षा बेहतर हुई है। दोहरीकरण के कार्य को हरी झंडी मिलने के बाद जिले के विकास को और भी लाभ मिलेगा। - कमलेश शर्मा।
शिवम गंगवार।
शिवम गंगवार।
शिवम गंगवार।