फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों से परिजन और अधिवक्ता फोन पर कर सकेंगे बात

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद जेल प्रशासन ने भी बंदी और कैदियों से होने वाली मुलाकात पर तीन मई तक रोक लगा दी है। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। हालांकि परिवार वाले और अधिवक्ताओं के लिए संपर्क का एक रास्ता भी दिया है। सप्ताह में दो बार उनकी फोन पर पांच मिनट के लिए बात कराई जा सकेगी।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि में यह बात 9454418226 और 05882-297239 नंबर पर कराई जाएगी। सुबह 8:30 बजे से शाम चार बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार वालों में माता-पिता, पुत्र-पुत्री, भाई-बहन, पति-पत्नी से ही बात होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें