पीलीभीत। जिला लोधी सभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को सौंपा है। ज्ञापन में बताया है कि मरौरी ब्लॉक के गांव सैंजना, सैंजनिया, मड़रिया, फुलैहर और बिथरा में बाघ के हमले से लोगों की जान जा रही है।
बाघ की दहशत के कारण ग्रामीण खेतों पर काम करने भी नहीं जा पा रहे हैं। जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी बाघों को पकड़ने में अक्षम साबित हो रहे हैं। मीडिया में बयानबाजी करके जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने बाघों को पकड़ने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जगदीश लोधी, जगपाल वर्मा, ललित, प्रेेमशंकर, रमेश आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद