फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में प्रशासन की ढील, 10 बजे से छह घंटे खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीएम मोदी की घोषणा के अनुरूप प्रशासन ने एक माह बाद लॉकडाउन में कुछ ढील दी है। अब मंडी सुबह चार बजे से सात बजे तक खुलेगी। किराना दुकानें सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक छह घंटे खोली जा सकती हैं। मगर सामाजिक दूरी समेत सभी नियमों का पालन हर व्यक्ति को करना होगा।
विज्ञापन

वहीं अफसर पूरे दिन मंथन में जुटे रहे। सरकारी कार्यालयों खोलने के आदेश के मद्देनजर कुछ दफ्तरों को सैनिटाइज भी कराया गया। यूपी सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन के आधार पर रविवार को अधिकारी मंथन करते रहे। मगर देर शाम शासन के अफसरों के साथ होने वाली वीडियो कांफ्रेंस का इंतजार करने की बात तय हुई।
वहीं रविवार को दोपहर में कलक्ट्रेट के कुछ कार्यालयों को सैनिटाइज किया गया। इससे कयास लगाया जा रहा है कि सोमवार से मिलने वाली राहत के तहत सरकारी कार्यालय खुल सकते हैं। विभागों में भी इसकी चर्चाएं तेज रहीं। यह भी माना जा रहा है कि शाम को हुई मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेसिंग में दिए गए निर्देश के आधार पर ही रुपरेखा तैयार की जाएगी। उधर नागरिक और व्यापारी वर्ग पूरे दिन रियायत को लेकर जानकारी जुटाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें