फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को शेल्टर होम पहुंचाएं, खाने-पीने की व्यवस्था भी कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉकडाउन 4.0 के शुरू होने से पहले ही शासन से इशारा मिलते ही एसपी अभिषेक दीक्षित ने कार्य योजना तैयार कर ली है। इसमें प्रवासी मजदूरों की आवाजाही से लेकर बैंकों सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। थाना प्रभारियों की क्षेत्रवार जिम्मेदारी तय करते हुए सभी को गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसपी की ओर से शनिवार को समस्त सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले मजदूरों को बैरियर प्वाइंट पर रोककर सीधे शेल्टर होम पहुंचाया जाए। अगर कोई पैदल, साइकिल या फिर दुपहिया वाहन से आता है तो उसे वाहन की व्यवस्था करके पहुंचाएं। मजदूरों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद वाहनों से ही गंतव्य तक रवाना कराया जाए। अगर किसी थाना प्रभारी या फिर यूपी 112 पुलिस की लापरवाही सामने आई तो उन पर कार्रवाई तय है। मजदूरों को खाने-पीने की दिक्कत नहीं आने दी जाए। थाना प्रभारी क्षेत्र में प्वाइंट का चिन्हीकरण करें। वहां पर पेयजल का टैंकर रखवाया जाए। एसपी ने कहा कि अन्य प्रांतों में लॉकडाउन के बीच बैंकों में लूट की घटनाएं हुई हैं। ऐसे में बैंकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।
प्रवासी मजदूरों की आवाजाही और बैंक सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। मीलों पैदल यात्रा करने वाले मजदूरों को खाना एवं पानी की व्यवस्था मानवीय उत्तरदायित्व भी है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें