फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तर खुले, कुछ अफसर और बाबू ही आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन के निर्देश पर लगभग एक माह बाद सोमवार को अधिकतर सरकारी दफ्तर खुले। मगर, उनमें कुछ अफसर और बाबू ही काम करते नजर आए। सरकारी दफ्तरों में स्टाफ को रोस्टर के हिसाब से बुलाया गया था।
विज्ञापन

विकास भवन में सीडीओ श्री निवास मिश्र अपनी सीट पर थे। कलक्ट्रेट में भी कुछ कर्मचारी थे। वहां बताया गया कि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव मंडी के निरीक्षण में गए हैं। एडीएम न्यायिक देवेंद्र मिश्र अपने दफ्तर में मौजूद थे। एडीएम एफआर और सिटी मजिस्ट्रेट भी निरीक्षण में गए बताए गए।
सीन एक
सीडीओ कार्यालय:
विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में सोमवार को सीडीओ श्रीनिवास मिश्र थे। डीडीओ योगेंद्र पाठक समेत कुछ अफसर भी दूरी बनाकर बैठे मिले।
सीन दो
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग:
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में चार कर्मचारी काम कर रहे थे। यहां सामाजिक दूरी का पालन तो दिखा, मगर कुछ कर्मचारी बगैर मास्क ही काम करते देखे गए। यहां अन्य कर्मचारी भी आते जाते दिखे।
विज्ञापन

सीन तीन
कलक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय-
कलक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय में सोमवार को पांच-छह कर्मचारी ही काम करते नजर आए। सभी सामाजिक दूरी का पालन भी करते दिखे। प्रशासनिक अधिकारी भी अपने रुम में मास्क लगाए थे।
चाय की दुकान न खुलने से भटके कर्मचारी
विकास भवन और कलक्ट्रेट में चाय की दुकानें न खुलने से कर्मचारियों को भटकना पड़ा। ऐसे कर्मचारी चाय की दुकान ढूंढते नजर आए। काम भी नाम मात्र का ही हो पाया। बहुत काम कर्मचारियों ने नहीं किया।
शासन के निर्देश पर दफ्तरों को खोला गया है। अफसरों को निर्देश दिया गया है कि वे कार्यालय खोलने के नियमों का पालन करना भी सुनिश्चित करें। वैभव श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें