फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़कर खेत में जुआ खेलते चार पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉकडाउन में खेत में जमा होकर जुआ खेलते चार लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस पर जुआरियों को छुड़ाने के लिए दबाव भी बना। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चारों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि चंदोई गांव में कुछ लोग खेत में जमा होकर जुआ खेल रहे हैं। खकरा चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके से चार लोगों को जुआ खेलते पकड़ लिया। उनके पास से 880 रुपये और ताश की गड्डी बरामद हुई। पुलिस सभी को पकड़कर कोतवाली ले आई। इस बीच कुछ रसूखदार पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि चंदोई गांव निवासी छेदालाल, मिथुन, राजपाल और राजकुमार पर निषेधाज्ञा उल्लंघन की धारा, महामारी अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। रविवार को सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें