फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीते अनीस, जिता दिया अनीशा को

Sun, 01 Nov 2015 11:42 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के घोषित पहले परिणाम पर ही आपत्ति आ गई। जीते को हराया घोषित कर दिया गया। हालांकि बाद में जीतने वाले प्रत्याशी को ही प्रमाण-पत्र दिया गया।
विज्ञापन

मतगणना का पहला परिणाम अपरान्ह 12 बजे घोषित हुआ। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड 250 का परिणाम घोषित किया गया। इसमें अनीशा बेगम को विजयी घोषित किया गया। तब क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनीस अहमद ने आरओ से मिलकर गलत परिणाम घोषित करने की शिकायत की। अनीस अहमद का कहना था कि उसे चुनाव चिन्ह अलाव तापता हुआ आदमी, जबकि अनीशा बेगम को अनार दिया गया था। चुनाव चिन्ह के अनुसार उसकी जीत हुई है। त्रुटिवश सूची मेें उसे मिले वोट अनीशा के नाम के सामने जबकि अनीशा बेगम को मिले वोट उसके नाम के आगे लिख दिए गए हैं। आरओ ने एआरओ को तलब कर सूची को सही कराया। तब कहीं अनीस अहमद को विजयी घोषित करने के साथ प्रमाण-पत्र दिया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें