बीसलपुर। साध्वी रति दासी ने कहा कि राम कथा सुनने से इंसान का जीवन धन्य हो जाता है। साध्वी ने शनिवार को बड़े देवी मंदिर में पहले दिन श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए कहा कि राम कथा सुनने से इंसान के दुर्गुण सद्गुण में बदल जाते हैं।
राम कथा सुनने वाला व्यक्ति सदाचारी बन जाता है। राम कथा इंसान के जीवन में अमूल चूल परिवर्तन लाती है। रामकथा सुनने से इंसान का मन पवित्र हो जाता है। यदि किसी कारणवश कोई अपने घर पर राम कथा का आयोजन नहीं कर पाता है,तो उसे राम कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। आरती और प्रसाद वितरण के साथ शनिवार के कार्यक्रम का समापन हो गया। संवाद