फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा सुनने से पाप होते हैं क्षीण : कृष्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कथावाचक अवधेश कृष्ण ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से पाप क्षीण हो जाते हैं। सभी को भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए।
विज्ञापन


कथावाचक ने शुक्रवार को जानकी रतन मंदिर में प्रवचन करते हुए कहा कि जितना पुण्य तीर्थ स्थानों पर जाने से मिलता है, उससे अधिक पुण्य भागवत कथा सुनने से मिलता है। भागवत कथा सुनने वालों के अवगुण कष्ट खत्म हो जाते हैं और उनके स्थान पर सद्गुण आ जाते हैं। सभी लोगों को वर्ष में कम से कम एक बार अपने आवास पर भागवत कथा का आयोजन कराना चाहिए।
विज्ञापन

यदि कोई व्यक्ति किसी वजह से अपने आवास पर भागवत कथा का आयोजन न करा सके तो उसे श्रवण अवश्य करना चाहिए। भागवत कथा सुनने वालों से ईश्वर भी प्रसन्न रहते हैं। ईश्वर ऐसे लोगों की सभी समस्याओं का स्थायी निस्तारण कर देते हैं और उन लोगों को पता भी नहीं चल पाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें