फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वकीलों ने हरदोई में वकील की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पूरनपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते वकील।संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। वकीलों ने हरदोई के अधिवक्ता कनिष्क मलहोत्रा की हत्या के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ता के हत्यारों को फांसी की सदा दिलाने, अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख सहायता राशि दिलाने और अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को शीघ्र लागू कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र के नेतृत्व में वकील हरदोई के अधिवक्ता की हत्या के विरोध में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अधिवक्ता की हत्या से सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। इस मौके पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजय सक्सेना, संजय विश्वास, राहुल सक्सेना, राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें